{"_id":"56ed49924f1c1b1d658b4860","slug":"illegal-liquor-seased-in-gurgaon-before-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मौके पर साइबर सिटी में अवैध शराब खपाने की योजना पर फिरा पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के मौके पर साइबर सिटी में अवैध शराब खपाने की योजना पर फिरा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्यौहार नजदीक आते देख साइबर सिटी में अवैध शराब की खपत करने की योजना पर पुलिस की संजीदगी ने पानी फेर दिया। क्राइम यूनिट-2 ने बसई चौक पर लगाए नाके पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है।
विज्ञापन
ट्रक से शराब की 800 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 10 में मामला दर्ज किया गया है। क्राइम यूनिट-2 सेक्टर-17 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र राणा को सूचना मिली कि मोहाली/चंडीगढ़ से एक ट्रक गुडगांव आएगा, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।
विज्ञापन
इस सूचना पर क्राइम यूनिट की टीम ने बसई चौक पर नाका लगाया और वहां से गुजर रहे एक ट्रक (केंटर) को कब्जे में ले लिया। इस ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें शराब भरी हुई मिली, जिसका कोई परमिट या लाइसेंस चालक नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक बलजीत निवासी गांव सनेटा थाना सेक्टर 66 मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में चालक ने बताया कि इस शराब को चंडीगढ़ से अवैध रूप से तस्करी करके गुडगांव लाया गया है। ट्रक में लदी शराब को चेक किया गया तो उसमें 800 पेटी गिन्नी व्हिस्की शराब बरामद हुई। शराब तस्करी में चालक के अतिरिक्त लिप्त अन्य व्यक्तिओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।