फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal arms dealer arrested by Special Cell, 19 pistols, 20 cartridges recovered

हथियारों का अंतरराज्जीय तस्कर स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा, 19 पिस्टल, 20 कारतूस बरामद

Thu, 01 Mar 2018 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
illegal arms dealer arrested by  Special Cell, 19 pistols, 20 cartridges recovered
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्जीय बदमाश को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, यूपी निवासी विनोद कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19 पिस्टल, 20 कारतूस के अलावा पांच पिस्टल के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से हथियार लाकर दिल्ली- एनसीआर, पश्चिम उत्तर-प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य जगहों पर सप्लाई करता था।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले पंद्रह सालों से हथियार तस्करी के धंधे में शामिल है। वह दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को करीब 500 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाहा ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम हथियार तस्करी करने वाले बदमाशों को पकडने में लगी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में हो रही वारदातों में बदमाश मध्य प्रदेश और बिहार के मुंगेर के हथियारों का प्रयोग कर रहे थे। इसी कड़ी में पिछले साल से अब तक पुलिस 500 से अधिक पिस्टल बरामद कर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

19 पिस्टल,20 कारतूस व पांच पिस्टलों के पार्ट्स बरामद

illegal arms dealer arrested by  Special Cell, 19 pistols, 20 cartridges recovered

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला था कि यूपी के शिकोहाबाद का हथियार तस्कर विनोद दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम उत्तर-प्रदेश में हथियार सप्लाई कर रहा है। आरोपी बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से हथियार लाकर अपना धंधा कर रहा है। इधर बुधवार खबर मिली कि आरोपी आश्रम चौक के पास सिद्धार्थ एंक्लेव आने वाला है। 

खबर पुख्ता करने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से 19 पिस्टल,20 कारतूस व पांच पिस्टलों के पार्ट्स बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि एक जानकार के जरिये वह बुरहानपुर में हथियार बनाने वाले शख्स से मिला था। आरोपी उसके जरिये 10 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लाता था। बाद में वह उसे 20 से 25 हजार रुपये में बेच देता था।

पिस्टल के लाए हुए पार्ट्स को जोड़कर यहां पर भी पिस्टल तैयार कर ली जाती थी। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से हथियार तस्करी का धंधा कर रहा था। इससे पूर्व 2008 में वह शिकोहाबाद में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed