फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Iklak got home the meat was beef, Mathura forensic report revealed

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में खुलासा, इकलाख के घर से मिला था बीफ

Wed, 01 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jun 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Iklak got home the meat was beef, Mathura forensic report revealed
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो

बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर को इकलाख की पीट-पीटकर हत्या करनेे बाद उसके घर के फ्रिज से 28 सितंबर को पुलिस द्वारा बरामद किया गया मांस बीफ का था। मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय से बिसाहड़ा कांड के आरोपियों द्वारा मांगी गई मथुरा की फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल मिलने पर यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


अदालत की अनुमति के बाद इसके बाद संबंधित पक्षों ने नकल विभाग से इसकी प्रतिलिपि प्राप्त कर ली। इसे व्हाट्स ऐप पर भी डाल दिया गया।मथुरा से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन के संयुक्त निदेशक फोरेंसिक जांच प्रयोगशाला विश्वविद्यालय की ओर से 9 अक्तूबर को दादरी उप पशु चिकित्सा अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट में उनके द्वारा भेजे गए मांस का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही, 29 सितंबर को दादरी पशु चिकित्सालय की जांच की रिपोर्ट के मद्देनजर अपनी रिपोर्ट को प्रस्तुत किया है। मथुरा की रिपोर्ट में 3 अक्तूबर को प्रयोगशाला में मांस की जांच होने की बात कही गई है जिसमें पैकेट की सील और उसके अंदर मांस पर जांच की गई। जांच रिपोर्ट में मांस पर किए गए केमिकल एनालिसिस में सैंपल को गाय या गाय के वंशज (बछड़े) का मांस होना पुख्ता किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जिला अदालत से मांगी थी रिपोर्ट की कॉपी

Iklak got home the meat was beef, Mathura forensic report revealed
यह है मामला
28 सितंबर की शाम बिसाहड़ा गांव में बछड़ा काटने की बात आग की तरह फैल गई। गांव के कुछ युवाओं का कहना था कि उन्होंने इकलाख को बछड़े का सिर और कुछ हिस्सा ट्रांसफार्मर के पास कूड़े में फेंककर जाते देखा था। 

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में युवक और अन्य गांव के लोग जमा हो गए। भीड़ में मौजूद युवकों ने इकलाख और उसके बेटे दानिश पर बछड़ा काटने का आरोप लगाकर घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी थी। 

गांववासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को दानिश पहली मंजिल पर पड़ा मिला था। वहीं, इकलाख को उसकी गली में फेंक दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इकलाख को निजी अस्पताल ले गई थी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

मामले में हैं कुल 18 आरोपी
इकलाख की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 18 लोगों को पकड़ा। इनमें से 10 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। आठ आरोपियों को इकलाख की बेटी शाइस्ता और बेटे दानिश की गवाही पर आरोपी बनाया गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed