{"_id":"615db1e0f57f44b89d4f9ea65092d75a","slug":"if-power-has-not-beaten-sso-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिली तो एसएसओ को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली न मिली तो एसएसओ को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयंकर गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ रहा है। आए दिन धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ हो रही हैं। बिजली कटौती के साथ ही कारपोरेशन कर्मचारियों का फोन रिसीव न करना भी उपभोक्ताओं के गुस्से का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
बिजली कटौती और फोन
रिसीव न करने से नाराज उपभोक्ताओं ने शास्त्रीनगर पावर स्टेशन पर एसएसओ से मारपीट की और मोबाइल तोड़कर कागजात फाड़ डाले।
एसडीओ एसबी सक्सेना ने बताया कि रजापुर की सप्लाई शास्त्रीनगर पावर स्टेशन से है। लगातार हो रही रोस्टिंग के चलते यहां पर भी बिजली की परेशानी हो रही है।
रात करीब साढ़े आठ बजे रजापुर निवासी अशोक चौधरी अपने दर्जनभर साथियों के साथ पहुंचा बिजली देने को कहा। एसएसओ प्रमोद शर्मा के रोस्टिंग होने की बात कहने पर वह भड़क उठा और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसका मोबाइल और सरकारी सिम तोड़ डाला। बास्केट में रखी उपभोक्ताओं की शिकायती एप्लीकेशन फाड़ डाली। इसकी रिपोर्ट अशोक चौधरी और उसकेसाथियों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विजय नगर में लोग बेहाल
रातभर बिजली न रहने से सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिला। नगर निगम के नलकूप जरूरत के अनुसार पानी नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में पेयजल और घरेलू कार्यों के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मालीवाड़ा का हाल
बिजली न आने पर भयंकर गर्मी में लोगों का चैन गायब हो गया। ऐसे में हाथ का पंखा झलकर लोगों ने जैसे-तैसे टाइम बिताया। गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलकर समय बिताते देखे गए।