{"_id":"57b994134f1c1b7273d4eef2","slug":"identification-of-the-body-found-near-the-expressway-couldn-t-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक्सप्रेस-वे के पास मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, सिर कटी व अधजली हालत में मिली थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे के पास मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, सिर कटी व अधजली हालत में मिली थी लाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास शनिवार को पड़े मिले एक युवक के सिरकटे व अधजले शव की शिनाख्त 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस ने जिले के सभी थानों के अलावा आसपास लगते जिले झज्जर के अलावा दिल्ली के थानों में भी इस बावत सूचना दे दी है ताकि कोई गुमशुदगी की शिकायत लेकर आए तो हुलिये के आधार पर उसकी सूचना गुड़गांव पुलिस को मिल सके।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार सुबह द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे एक गड्ढे के पास युवक का सिरकटा अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कुछ खून बिखरा मिला था।
विज्ञापन
मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने अब आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली के आसपास के थानों में भी मामले की सूचना दे दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराए तो इस युवक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी अजयबीर ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।