{"_id":"6e43aef8c2f93b16c3cd81aff97963ba","slug":"ias-pradeep-shukla-release-from-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से हुई आईएएस प्रदीप शुक्ला की रिहाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से हुई आईएएस प्रदीप शुक्ला की रिहाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला बृहस्पतिवार शाम डासना जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सीनियर आईएएस को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उनके बेलबांड की जांच के बाद सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने रिहाई परवाना जारी कर दिया। शाम करीब सात बजे प्रदीप शुक्ला डासना जेल से बाहर आ गए।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक वीके शर्मा और बीके सिंह ने बताया कि प्रदीप शुक्ला को तीन में से दो मामलों में पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। स्पाइनल कार्ड में ट्यूमर होने की वजह से प्रदीप शुक्ला ने कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को बचाव पक्ष के वकीलों ने गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में बेलबांड पेश करते हुए नगद दस लाख रुपये की राशि भी जमा करा दी थी।
बृहस्पतिवार को बेलबांड वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका रिहाई परवाना जारी कर दिया गया। डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव के अनुसार आईएएस प्रदीप शुक्ला को शाम करीब 7 बजे रिहा कर दिया गया।
इससे पहले सीबीआई कोर्ट में तारीख के चलते आईएएस समेत कई आरोपियों को डासना जेल से कोर्ट में पेश किया गया। वकीलों की हड़ताल केचलते मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।