फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IAF officer thrashed and robbed in Delhi Road rage accused arrested

रोडरेज में एयरफोर्स के जवान पर हमला, VIDEO वायरल होने के बाद 3 आरोपी अरेस्ट

Mon, 24 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 IAF officer thrashed and robbed in Delhi Road rage accused arrested
air force officer beaten - फोटो : सोशल मीड‌िया

राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। संगम विहार इलाके में रोडरेज की घटना में कार सवार युवकों ने एयरफोर्स के जवान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में आरोपी पीड़ित का आईकार्ड, बाइक की आरसी व अन्य सामान लूट लिया। 

विज्ञापन


मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित सुजॉय कुमार सिकंदर की वर्दी भी फाड़ डाली। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर एक राहगीर ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और उसने तीन आरोपियों को दबोच लिया। संगम विहार थाना पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।   
विज्ञापन

   
पुलिस के मुताबिक सुजॉय तुगलकाबाद स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है। बृहस्पतिवार को सुजॉय अपनी बाइक से एमबी रोड होते हुए बत्रा अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार से उनकी बाइक टच गई। सुजॉय आगे बढ़े तो स्विफ्ट कार सवार दो युवकों ने इनको बत्रा अस्पताल के सामने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपियों ने कार से उतरते ही सुजॉय को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक सेंट्रो कार भी वहां पहुंच गई। उससे उतरे युवक ने भी पीड़ित को बुरी तरह पीट दिया। वारदात के बाद आरोपी लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुजॉय को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।   
   
इधर पीड़ित की शिकायत पर संगम विहार थाना पुलिस ने मारपीट, लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वीडिया चलने के बाद पुलिस ने फौरन तीन आरोपियों दबोच लिया। 


पकड़े गए आरोपियों की पहचान  नितिश गुप्ता, ईसा और नीरज के रूप में हुई है। नितिश दूध कारोबारी है, वहीं ईसा प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि नीरज एक क्लब में बाउंसर है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed