फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I love you written on WhatsApp, registered a case of molestation

व्हाट्सऐप पर आई लव यू लिखा, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Wed, 01 Mar 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
I love you written on WhatsApp, registered a case of molestation
file photo

पांडव नगर इलाके में 30 साल की एक महिला इन दिनों खासी परेशान है। पिछले कुछ दिनों से कोई सिरफिरा उसके व्हाट्स ऐप नंबर पर आई लव यू लिखकर भेज रहा है। व्हाट्स ऐप पर ही जब पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने उसे अश्लील मैसेज व वीडियो डालने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


पीड़िता के पति ने आरोपी से बात कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उससे भी बुरा भला कहकर गाली-गलौज कर दी। मजबूर होकर आरोपी की शिकायत पांडव नगर थाने में की गई।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लोकल पुलिस के अलावा जिले की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सरला (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर की एक सोसायटी में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों इनके व्हाट्स ऐप नंबर पर आई लव यू लिखा हुआ मैसेज आया। सरला ने इसको नजरअंदाज कर दिया। लेकिन लगातार उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे। पीड़िता ने कॉल कर आरोपी से बातचीत की और बताया कि वह शादीशुदा है। 

इसके बाद आरोपी ने सरला के बारे में खासी जानकारियां दी, जिससे उसे अहसास हुआ कि आरोपी उसके बारे में अच्छी तरह जानता है। यह बात सरला ने अपने पति को बताई।


सरला के पति ने जब आरोपी से बातचीत करने का प्रयास किया तो उसने पति को बुरा भला कहकर फोन काटने के लिए कहा। मजबूर होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पांडव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed