फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband was murdered by wife's boyfriend

अवैध संबंधों से रोका तो प्रेमी से कराई पति की हत्या

Sun, 20 Jul 2014 01:28 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
husband was murdered by wife's boyfriend

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक महिला ने प्रेमी से कहकर अपने पति की हत्या करा दी। पति, महिला को युवक से संबंध रखने से मना करता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

विज्ञापन


पीड़ित का शव डेढ़ माह पहले सराय रोहिल्ला इलाके में मिला था। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 9 जून को जखीरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में गहरा जख्म होने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 पहले हुई थी शादी लेकिन प्यार किसी और से

husband was murdered by wife's boyfriend

जांच के दौरान मृतक की पहचान फैजाबाद के सिलोनी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (48) के रूप में हुई। अहम है कि 29 जून को परिजनों ने आनंद पर्वत इलाके में राघवेंद्र सिंह की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

जांच में पता चला कि सोलह साल पहले राघवेंद्र की नीतू (31) से शादी हुई थी। नीतू का संबंध किसी और से था। जिसका राघवेंद्र विरोध करता था।

पुलिस ने शक के आधार पर नीतू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

'मिलने से रोका तो मरवा दिया'

husband was murdered by wife's boyfriend

नीतू ने पुलिस को बताया कि वह जौनपुर के करोरा गांव निवासी विजय सिंह (24) से वह प्यार करती है। राघवेंद्र उसे विजय से मिलने से रोकता था।

इसलिए उसने विजय सिंह को शादी करने के लिए कहा और राघवेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। विजय ने पार्टी के बहाने गत 8 जून को राघवेंद्र को दयाबस्ती ले गया। जहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed