फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband took loan for wife treatment but wife was asking for 20 lakhs rupees

पति लोन लेकर इलाज करवा रहा था, पत्नी मांग रही थी तलाक, क्या थी वजह..

Fri, 16 Feb 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
husband took loan for wife treatment but wife was asking for 20 lakhs rupees
suicide - फोटो : अमर उजाला

महज साढ़े तीन माह के समय में विकास अपनी पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करने लगा था। पत्नी की बेरुखी के बाद भी वह उसे समझाकर चुप रहने के लिए कहता था।

विज्ञापन


लेकिन काजल किसी भी तरह उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी। शादी के कुछ दिनों बाद जब काजल को बीमारी हुई तो विकास ने निजी बैंक से 50 हजार रुपये का लोन लेकर उसका इलाज शुरू करवाया था।
विज्ञापन


इधर विकास ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी व उसके परिवार पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। विकास ने लिखा है कि रुपये न देने पर दहेज के मामले में फंसाने की उसकी पत्नी धमकी दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साले ने ब्लेड से किया था हमला

husband took loan for wife treatment but wife was asking for 20 lakhs rupees
suicide - फोटो : अमर उजाला

आकाश ने बताया कि रविवार हुए झगड़े के बाद से विकास काफी हताश था। उसके साले जीते ने विकास के शरीर पर दो जगह ब्लेड से हमला कर दिया था। मामला थाने पहुंचा दोनों पक्षों लोगों ने आपस में सुलह करा दी।

काजल को विकास अपने घर ले आया था। आकाश का कहना है कि सब होने के बाद अगले दिन दुबारा जीतू ने फोन कर विकास को धमकी दी थी। मामले की शिकायत थाने में की गई।

आकाश का कहना है कि शायद इस सब से विकास हताश हो चुका था। मौत को गले लगाने के बाद उसके पास से बरामद सुसाइड नोट पर 13 तारीख लिखी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास जान देने की योजना पहले ही बना चुका था। इसी वजह से उसने एक दिन पूर्व ही सुसाइड नोट लिखकर अगले दिन जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed