{"_id":"38e9c42d6386640f802490a637499bf1","slug":"husband-suicides-after-quarreling-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नाराज हुई तो पंखे से लटक गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी नाराज हुई तो पंखे से लटक गया
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के एक लड़के ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
झगड़े में उसकी पत्नी उसे भलाबुरा कह दिया था और उससे नाराज हो गई थी।
गाजीपुर में पत्नी से झगड़े के बाद सोमवार को अशीर अहमद (30) ने पंखे से लटक कर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक, राजबीर कॉलोनी निवासी अशीर की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता था।
सोमवार सुबह किसी बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। घर में काफी देर हंगामा चलता रहा।
झगड़े के बीच अशीर अपने कमरे में चला गया और पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।