{"_id":"5c0e8b5cbdec2212d12b1b99","slug":"husband-shoot-her-wife-in-basant-kunj-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग रह रही पत्नी को पति ने गोली मारी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग रह रही पत्नी को पति ने गोली मारी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज इलाके के महिपालपुर में सोमवार सुबह गुरुग्राम निवासी रितेश ने एक साल से अलग रह रही पत्नी कविता (28) को गोली मार दी। उसने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक कविता के कंधे में लगी। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर है। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली व गुरुग्राम में दबिश दे रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिपालपुर में रहने वाली कविता की शादी करीब आठ वर्ष पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करने वाले गुरुग्राम निवासी रितेश कुमार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। दंपती में घरेलू विवाद बढ़ा तो कविता करीब एक साल पहले महिपालपुर में भाई के साथ आकर रहने लगी। उसके दोनों बच्चे महिपालपुर में ही पढ़ते हैं। सोमवार सुबह कविता बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी।
गली नंबर चार में रितेश ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद रितेश ने कविता पर गोलियां चला दीं। इसके बाद रितेश फरार हो गया। कविता का कहना है कि निशाना नहीं चूकता तो गोली छाती में लगती। कविता के भाई ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। कंधे से गोली निकाल दी गई है।