{"_id":"575576de4f1c1b191d9c531c","slug":"husband-s-friend-first-and-then-blackmail-demands-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्त ने पहले किया रेप फिर ब्लैकमेल कर मांगे रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के दोस्त ने पहले किया रेप फिर ब्लैकमेल कर मांगे रुपए
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के दोस्त ने पहले रेप किया बाद में रुपयों की मांग कर परेशान करने लगा। कुछ इसी तरह का आरोप सूरजकुंड थानाक्षेत्र की एक महिला ने लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक मई 2015 में वह नूंह स्थित ससुराल जाने के लिए वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से पति का दोस्त कैस अपना डंपर लेकर आया। नूंह छोड़ने की बात कह उसने उसे डंपर में बैठा लिया। रास्ते में बातचीत के दौरान उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन
जुलाई 2015 को कैस उसे रास्ते में मिला और घर छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। घर पर पति नहीं था इस पर कैस ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद कैस ब्लैकमेल करने लगा। कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के साथ ही बदनाम करने की धमकी दे रुपये भी ऐंठने लगा। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।