फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband nails marks found on the cheeks

पति के गालों पर मिले नाखूनों के निशान

Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband nails marks found on the cheeks

पति ज्योति मंडल का कहना है कि रात में जब मिलिता घर नहीं आई तो वह उसे खोजने बाहर निकलते थे। इसी दौरान शव पार्किंग एरिया के शेड पर पड़ा होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


इस पर वह तुरंत मिलिता को मैक्स अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि पति-पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ था, इसके बाद मिलिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


फारेंसिक जांच में महिला के नाखूनों में खाल लगी मिली है। इसकी जांच की जा रही है कि ये खाल कहीं ज्योति मंडल की तो नहीं है। वैसे ज्योति के गाल पर भी नाखून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11:14 तक व्हाट्स एप पर ऑनलाइन थी
एसएचओ इंदिरापुरम राशिद अली ने बताया कि पति ने 11 बजे मिलिता को दो बार कॉल किया था लेकिन फोन नहीं उठा। कॉल डिटेल से पता चला है कि इस दौरान मिलिता ने पति को एक एसएमएस किया है।

इसके साथ ही व्हाट्स एप पर 11:14 बजे तक ऑनलाइन थी। सभी कॉल और एसएमएस की डीटेल्स निकलवाई जा रही हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जाएगी।

परिजन बोले-हत्या हुई
सूत्रों की मानें तो परिजनाें का आरोप है कि महिला गाड़ी पार्क कर घर की ओर आ रही थी। इस दौरान किसी ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने विरोध किया तो धक्का देकर उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी देने से बच रहे हैं।

दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के किसी परिजन के अस्पताल नहीं आने के चलते मंगलवार को उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। बुधवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

गिरकर ही हुई मौत
पुलिस का मानना है कि मिलिता का घर आठवीं मंजिल पर है, इसलिए संभव है कि वहीं से गिरकर उसकी मौत हुई हो। वैसे मिलिता को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा है। मिलिता के गिरने की आवाज पास ही तैनात गार्ड ने सुनी थी, जिसके बाद उसने सभी लोगों को जानकारी दी।

हाल ही में लंदन से घूमकर लौटा था दंपति
परिजनों ने बताया कि दोनों में संबंध बेहद मधुर थे। हाल ही में लंदन घूमकर लौटे थे। मिलिता ने रात 11:10 पर सोसायटी में एंट्री की जबकि 11:55 पर शेड पर शव मिला। इतनी देर में वह फ्लैट में कैसे पहुंची, इस पर सवाल उठ रहे हैं।


फारेंसिक टीम को घटनास्थल के पास की दीवार पर खून के निशान भी मिले हंै, जिन्हें नुकीली चीज से खुरचा गया है, एक टूटी साइकिल, चप्पलें और टूटी पार्किंग शेड मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed