{"_id":"96563ae2ddd653810719a82e807d8703","slug":"husband-made-unnatural-sex-relation-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं लाई तो पति ने कई बार किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं लाई तो पति ने कई बार किया कुकर्म
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Mar 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि पति ने कई बार जान से मारने की धमकी देते हुए इसे अंजाम दिया। साथ ही उसने अपने सास-ससुर पर भी दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मेफील्ड गार्डन में रहने वाली महिला ने एक महीने पहले सदर थाना पुलिस को शिकायत में बताया था कि 2005 में उसकी शादी के बाद पति ने उसके साथ जबरदस्ती कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हैवानियतः बेटी का रेप, बाप की पिटाई
इस दौरान विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले नौ साल में सास-ससुर भी दहेज की मांग को लेकर कई बार मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
फिलहाल महिला अपनी दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। इस मामले में पुलिस ने महिला सेल को मामला भेजा था जहां से मामला सही पाया गया है।
पुलिस ने आरोपी पति विभोर भारद्वाज, ससुर विनोद भारद्वाज समेत सास वीना भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।