{"_id":"ed5be28dbfcb5885288f38ee9fde9537","slug":"husband-kills-wife-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा की नवीन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह को एक महिला का शव खाली प्लॉट में मिला। महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस को शक है पति ने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में एक प्लॉट में महिला का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जांच करने पर पता लगा कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
ओम एन्क्लेव निवासी मुकुल पाल ने मृतका की पहचान अपने मकान में रहने वाले किरायेदार बुद्धेश्वर की पत्नी सोनाली के रूप में की। पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को पता लगा कि बुद्धेश्वर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार दोपहर बुद्धेश्वर व सोनाली बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे।
शाम करीब 7 बजे बुद्धेश्वर अपने घर आया था लेकिन उसके साथ सोनाली नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृतका के पति को तलाशा जा रहा है। जांच में पता लगा कि बुद्धेश्वर मूल रूप से कोलकाता के मुकरम गांव का रहने वाला है। पत्नी का शव मिलने के बाद से वह गायब है।