फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband gives divorce, wife did suicide in president house

पति ने दिया तलाक, राष्ट्रपति भवन में दे दी जान

Sat, 03 May 2014 10:55 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
husband gives divorce, wife did suicide in president house

पति ने पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया तो इससे दुखी होकर राष्ट्रपति भवन पहुंच गई और यहां उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


तलाक के बाद महिला की इस हरकत से हर कोई हैरान है। वहीं उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

बता चला है कि पति ने तीन दिन पहले ही उसे तलाक दिया था इसके बाद वह अपने मायके आ गई थी।

कैसे पहुंच गई राष्ट्रपति भवन?

husband gives divorce, wife did suicide in president house

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनीस अख्तर राष्ट्रपति भवन में डिस्पेच राइडर थे और राष्ट्रपति भवन के स्टाफ क्वार्टर टाइप-दो के क्वार्टर नंबर 75 में रह रहे हैं। वह 31 मार्च को रिटायर हो गए थे।

उन्होंने अपनी बेटी साजिया (28) की शादी सीलमपुर में रहने वाले मोहम्मद आलम से तीन वर्ष पूर्व की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

तीन दिन पहले भी साजिया और आलम में किसी बात पर झगड़ा हो गया और आलम ने साजिया को तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया। इसके बाद साजिया अपने पिता के पास राष्ट्रपति भवन में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब सो रहे थे तभी लगाई फांसी

husband gives divorce, wife did suicide in president house

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह साजिया ने चुन्नी से कमरे में फांसी लगा ली। परिजन जगे तो इस बात का पता लगा।

परिजनों ने शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भिजवा दिया था। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पति मो. आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। इसके बाद मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed