{"_id":"731b14b08b12e7151e665f8741f0674f","slug":"husband-filed-fraudulent-case-against-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने क्यों दर्ज कराया पत्नी के खिलाफ केस?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने क्यों दर्ज कराया पत्नी के खिलाफ केस?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ के गांव खजारी निवासी आशीष असीजा ने अपनी पत्नी शशि बाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता है। उसकी पत्नी फरीदाबाद में नौकरी करती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही शशि बाला का व्यवहार ठीक नहीं था।
यह भी पढ़ें: खूब काटेंगे इस बार मलेरिया के मच्छर
आशीष ने आरोप लगाया कि शशि बाला ने फर्जी कागजातों व हस्ताक्षरों के जरिये कुछ दिन पहले उसकी नौकरी में मिलने वाली एलटीसी निकलवा ली।
जांच अधिकारी अजमल खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आशीष व उसकी पत्नी के बीच दहेज का केस भी चल रहा है।