फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband did unnatural sex with wife for dowry

दहेज नहीं लाई तो पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

Tue, 29 Jul 2014 10:24 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
husband did unnatural sex with wife for dowry

गुड़गांव में एक महिला ने शादी के बाद अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए दबाव बनाते थे इस दौरान पति ने जानबूझ कर ऐसा किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सेक्टर दस ए के अतिरिक्त थाना प्रभारी एएसआई जगदीश के अनुसार इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

'जबरन किया अप्राकृतिक सेक्स'

husband did unnatural sex with wife for dowry

सेक्टर-10ए में रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अप्रैल 2012 में शादी के बाद से उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए दबाव बना रहे है। उसने आरोप लगाया कि पलवल निवासी पति ओमबीर ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि उसके ससुर महेंद्र, सास बलवंती, ननद मौसमी, सुरेंद्री व बहन के मामा ससुर कुलदीप पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

महिला के विरोध करने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद सेक्टर दस ए थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed