पति के बेरोजगार होने पर कई सालों से रेप करता रहा ससुर, सास देती रही धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में 25 साल की विवाहिता को पति बेरोजगार था। इसी का फायदा उठाकर ससुर अपनी बहू को हवस का शिकार बनाने लगा। पीड़िता ने यह बात अपनी सास व पति को बताई तो दोनों उससे ही जुबान बंद रखने को कहा।
कई साल ससुर के जुल्म झेलने के बाद आखिर पीड़िता ने अपने मायके वालों को मामले की सूचना दी। मायके वालों ने जब मामले में दखल देने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की।
पुलिस से शिकायत के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी 45 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कर्दमपुरी इलाके में रहती है।
नवंबर 2011 में उसकी शादी हुई थी। सपना का मायका ब्रहृमपुरी इलाके का है। सपना के मुताबिक शादी के बाद से उसका पति बेरोजगार है। घर का खर्चा उसका ससुर ही उठाता है।
पुलिस ने छानबीन के बाद किया मामला दर्ज
शादी के कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति से जब इसकी शिकायत की तो पति व सास ने कहा कि जो उसका पिता चाहेगा, वैसे ही होगा।
अक्सर आरोपी वारदात को अंजाम देने लगा। कई साल ससुर के अत्याचार सहने के बाद छह जुलाई तारीख को पीड़ित ने मामले की सूचना अपनी मां को दी। नौ तारीख को सपना का पिता जब उसे लेने ससुराल पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित ने मामले की सूचना ज्योति नगर थाना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।