किराएदार को अकेला पाकर मकान मालिक ने लूटी उसकी इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के खाडसा गांव के एक मकान मालिक पर किराये पर रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
सेक्टर 37 में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ पप्पू (50)के मकान में किराये पर रहती है। पति-पत्नी दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जिनकी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी है। मंगलवार की रात को उसका पति ड्यूटी पर गया था।
उसका मकान मालिक पप्पू उसे कमरे में घुस गया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति केे कंपनी से आने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी उसे दी। जिसके बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टी की है।
इसके साथ पुलिस ने महिला का अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।