{"_id":"080f94215d0c21b0ddc4ce38d09a4477","slug":"hostage-minor-maid-got-free-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग नौकरानी को बंधक बनाकर करती थी मनमानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग नौकरानी को बंधक बनाकर करती थी मनमानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रूपनगर इलाके में पुलिस ने बुटीक चलाने वाली एक महिला के चंगुल से नाबालिग नौकरानी को मुक्त कराया है। नौकरानी ने महिला पर बंधक बनाकर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:रीजनल मैनेजर से लूटे 64 हजार और फोड़ा सिर
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम पुलिस को पड़ोसियों से शिकायत मिली कि इलाके में बुटीक चलाने वाली महिला शशि (50) ने एक नाबालिग नौकरानी को बंधक बनाकर रखा है और अकसर उसकी पिटाई करती है।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने शशि के घर पर दबिश देकर 14 साल की नौकरानी को मुक्त करा लिया। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली नौकरानी ने मालकिन पर छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: बदमाशों संग मिलकर उसे दोस्त ने ही लूट लिया
पूछताछ में उसने बताया कि काम की तलाश में वह बीते साल दिल्ली आई थी। प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए शशि ने उसे 3500 रुपये देने की बात कहकर काम पर रख लिया। पहले माह में उसने उसे पैसे दिए, लेकिन बाद में बंद कर दिया।
नौकरानी ने आरोप लगाया कि शशि उसे छोटी-छोटी बातों पर भूखा रखकर पिटाई करती थी। नौकरानी को अकसर रोता हुआ देख कर शशि के एक पड़ोसी ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया, जहां से उसे चिल्ड्रेन होम में भेजकर उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई।