फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital staff bravely saved two million loot.

अस्पताल स्टाफ की बहादुरी से बची ढाई लाख की लूट

Tue, 06 Oct 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hospital staff bravely saved two million loot.
बैंक में रुपये जमा करने जा रहे अस्पताल स्टाफ की बहादुरी से सोमवार को करहेड़ा में लाखों की लूट होने से बच गई। बाइक सवार युवकों ने करहेड़ा मुख्य मार्ग स्थित बैंक में कैश जमा कराने जा रहे अस्पताल कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


कर्मचारियों के विरोध और शोर मचाने पर लोगों को आता देख हथियारबंद बाइक सवार बदमाश भाग खड़े हुए।

जावली गांव निवासी नरेश कुमार लाजपत नगर अंबे अस्पताल में कर्मचारी हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नरेश साथी शत्रुघ्न के साथ अस्पताल के करीब ढाई लाख रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें 70 हजार रुपये करहेड़ा स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में जमा कराने थे और डेढ़ लाख रुपये राजेंद्र नगर स्थित पीएनबी की शाखा में। दोनों पहले करहेड़ा स्थित ओबीसी की शाखा जा रहे थे।हिंडन एयरफोर्स चौराहा पार
विज्ञापन
विज्ञापन


करने के बाद दोनों सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी पल्सर सवार दो युवकों ने बाइक ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी।

नरेश ने बदमाश को धक्का मारा। इस दौरान शत्रुघ्न ने शोर मचा दिया। धक्का लगने से नीचे गिरा बदमाश उठ ही रहा था कि शोर सुनकर भीड़ दौड़ी।

इस दौरान बदमाश बाइक पर बैठकर करहेड़ा की ओर भाग गए। एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed