फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honour killing case in ghaziabad, father cuts his daughter

अपनी ही बेटी को गंडासे से काटा और पहुंच गया थाने

Sat, 03 May 2014 10:56 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
honour killing case in ghaziabad, father cuts his daughter

देश में ऑनर किलिंग के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे हैं। एक ओर जहां खाप पंचायतों ने अब अंतर्जातीय विवाह करने की छूट देनी शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर समाज और अन्य लोगों के आगे अपनी इज्जत बचाने के नाम पर लोग बच्चों का कत्ल करने से नहीं चूक रहे।

विज्ञापन


प्रेमी के साथ घर से भागने वाली लड़की को ये सजा मिलेगी शायद उसने भी नहीं सोचा था। प्रेमी के साथ रह रही लड़की को ढूंढकर उसका पिता पहले घर लाया और फिर गड़ासे से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


यही नहीं, बेटी की हत्या करने के बाद वह भागा नहीं बल्कि सीधे थाने पहुंच गया।

गड़ासे से किया ताबड़तोड़ वार

honour killing case in ghaziabad, father cuts his daughter

मुजफ्फरनगर का रहने वाला ग्यासुद्दीन 18 वर्षों से लोनी की नसबंदी कालोनी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पुत्री नगमा (15) कालोनी में ही रहने वाले प्रेमी शाहरुख के साथ 30 अप्रैल की रात घर से चली गई थी।

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह बेटी को बागपत के रटौल गांव से ढूंढ कर घर ले आया था। लेकिन नगमा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।

कई बार समझाने के बाद बेटी के न मानने पर शुक्रवार सुबह 11.30 बजे ग्यासुददीन ने बेटी के सिर पर गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मोहल्ले के लोग उसे अस्पताल में ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोग कहते थे, 'इसकी ही बेटी भागी है'

honour killing case in ghaziabad, father cuts his daughter

बेटी के हत्या के आरोपी ग्यासुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के पास कुछ लोग उसे देखकर कहने लगे कि इसकी बेटी घर से भागी थी। उसे इस कदर बेइज्जती महसूस हुई कि उसने घर जाते ही बेटी के सिर पर गड़ासे से वार कर डाले।

इसके बाद खुद थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय है। मुहल्लेवाले तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

कालोनी के लोगों ने बताया कि नगमा ने मदरसे में उर्दू की तालीम ली थी, लेकिन वह कभी स्कूल नहीं गई। नगमा का प्रेमी शाहरुख परिवार के साथ कालोनी में ही सुनहरी मस्जिद के पास रहता है। वह कबाडे़ की दुकान पर काम करता था। उसका परिवार शाहजहांपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन

काफी दिनों से चल रहा था अफेयर

honour killing case in ghaziabad, father cuts his daughter

नगमा की मौत के बाद से उसका प्रेमी शाहरुख परिवार के साथ भागा हुआ है। काफी दिन से दोनों का अफेयर चल रहा था लेकिन नगमा के परिजनों को इसकी भनक नहीं थी। उन्हें 30 अप्रैल की रात तब पता चला, जब वह घर से चली गई।

कई दिन तक उसकी तलाश करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह बागपत के रटौल कस्बे में मिल गई, जबकि शाहरुख वहां से भाग गया। वहां से ग्यासुद्दीन उसे वापस ले आया।

कबाड़ी की फेरी लगाने वाले ग्यासुद्दीन का कहना है कि एक तरफ वह शाहरुख के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही तो दूसरी तरफ मुहल्ले के लोग उसे ताने दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed