फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honor killing: father murdered daughter after her love marriage in ghaziabad

ऑनर किलिंगः लव मैरिज से गुस्साए पिता ने सो रही बेटी को दी बेरहम मौत

Mon, 06 Feb 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
honor killing: father murdered daughter after her love marriage in ghaziabad
प‌िता हनीफ ने की बेटी रुखसार की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बेटी के लव मैरिज करने से गुस्साए एक ऑटो चालक ने अपनी सोती हुई बेटी को इतनी बेरहम मौत दी क‌ि सुनकर भी आपके होश उड़ जाएंगे। यह सनसनीखेज वारदात खोड़ा की संगम विहार कालोनी की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी हनीफ खोड़ा स्थित संगम पार्क में परिवार के साथ रहता है। वह ऑटो चलाता है। उनकी 22 वर्षीय बेटी रुखसार कौशांबी के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन


रुखसार ने 30 अक्तूबर को परिजनों को बिना बताए आगरा निवासी अकरम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह बात छिपाकर वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। 30 जनवरी को एक रिश्तेदार के जरिए परिजनों को रुखसार की शादी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुखसार ने नाराज परिवार के बाकी सदस्यों को तो मना लिया, मगर पिता हनीफ नहीं माना। वह घर छोड़कर चला गया। हालांकि पत्नी और बच्चों के काफी मनाने पर हनीफ मान गया और वापस घर आ गया।

हनीफ विदाई के लिए रुखसार के लिए बाजार से कपड़े खरीदकर लाया

honor killing: father murdered daughter after her love marriage in ghaziabad
बेटी रुखसार - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने तय किया कि रविवार को रुखसार को अकरम के साथ विदा कर दिया जाएगा। अकरम रविवार को रुखसार को लेने आने वाला था। परिवार के सभी लोग काफी खुश थे। हनीफ विदाई के लिए रुखसार के लिए बाजार से कपड़े खरीदकर लाया था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात खाना खाने के बाद सब सो गए। रविवार सुबह करीब तीन बजे हनीफ की नींद खुली और उसने दुपट्टे से गला दबाकर सोती हुई रुखसार की हत्या कर दी।

जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। रुखसार के भाई आरिफ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हनीफ को गिरफ्तार कर लिया।

थाना इंदिरापुरम सीओ अनिल यादव ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पिता घर पर ही मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कहना था कि समाज में बदनामी के चलते उसने यह कदम उठाया।

‘हत्या नहीं करता तो आत्महत्या कर लेता’

honor killing: father murdered daughter after her love marriage in ghaziabad
आरोपी प‌िता - फोटो : अमर उजाला

हनीफ ने बताया कि वह अकरम को पसंद नहीं करता था। ऑटो चालक साथियों से अकरम की गलत आदतों की बात भी कई बार उसने सुनी थी। वह रुखसार को विदा करता तो उसकी साथियों के सामने बदनामी हो जाती। वह उसे विदा भी कर देता तो वह जिंदा नहीं रहता, आत्महत्या कर लेता।

एक वर्ष पहले हनीफ के घर किराए पर रहता था अकरम
करीब एक वर्ष पहले अकरम हनीफ के घर किराए पर रहता था और ऑटो चलाने का काम करता था। अकरम कई बार रुखसार को छोड़ने भी जाता था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया।

शादी करने के लिए ही करीब छह महीना पहले अकरम उनके यहां से कमरा खाली कर दिल्ली में रहने लगा था। साथ ही ऑटो चलाने के बजाय एक निजी कंपनी में काम करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed