फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bag full of cash snatched from retired teacher

Etawah News: सेवानिवृत्त शिक्षक से रुपयों से भरा बैग छीना

Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bag full of cash snatched from retired teacher
चकरनगर। बैंक से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवार बदमाश 27 रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस बदमाश की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के नगला जोर गांव निवासी किशुन बाबू त्रिपाठी ने बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पांच अक्तूबर की दोपहर बैंक से रुपये निकालने के बाद बैग लेकर बाइक से लौट रहे थे। गांव के लिए मुड़ते समय पीछे से आए एक युवक ने उनकी बाइक के पास पहुंचकर बैग खींच लिया। शिक्षक जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश बाइक से लखना की ओर तेजी से भाग निकला। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि कस्बा से लेकर बकेवर तक रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान और उसकी बाइक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed