फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honey Trap: chat on Friendship site, they send himon flat for sex with woman

हनी ट्रैप: फ्रेंडशिप साइट पर होती थी चैट, युवती के साथ सेक्स के लिए भेजते थे फ्लैट पर

Fri, 08 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Honey Trap:  chat on Friendship site, they send himon flat for sex with woman
हनी ट्रैप

पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिये उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी होमगार्ड का काम कर चुके हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले लड़की बनकर पीड़ित से फ्रेंडशिप साइट पर चैट करते थे।

विज्ञापन


फिर उन्हें सेक्स के लिए अपने फ्लैट पर ले जाते थे। फिर पुलिस वाले बनकर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों की उगाही करते थे। अभी तक गिरोह करीब सौ से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस एक युवती सहित अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट एयरलाइंस में बतौर पायलट काम करने वाले मुकेश कुमार (बदला हुआ नाम) ने 14 मार्च को मौर्या एंक्लेव थाने में हनी ट्रैप कर नौ लाख रुपये उगाही करने की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के बाद एक फ्लैट पर ले गई लड़की

Honey Trap:  chat on Friendship site, they send himon flat for sex with woman

शिकायत में उसने बताया कि इंटरनेट के एक फ्रेंडशिप साइट पर शिया नाम की लड़की से उसकी बातचीत होने लगी। 24 अक्तूबर 2015 को लड़की ने उसे एम2के सिनेमा हॉल में बुलाया।

मुलाकात होने के बाद लड़की उसे बुध विहार स्थित एक फ्लैट पर ले गई। इस दौरान उसने एक सहेली को भी साथ ले लिया। फ्लैट पर पहुंचने के बाद लड़की किसी बहाने से बाहर गई और कुछ देर में तीन शख्स कमरे में घुसे।

उन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे। उसके बाद उन लोगों ने उससे बीस हजार रुपये ले लिए और फिर सेक्टर 9 रोहिणी स्थित एटीएम से एक लाख रुपये भी निकलवा लिए।

सौदा दस लाख पर तय हुआ

Honey Trap:  chat on Friendship site, they send himon flat for sex with woman

इतना ही नहीं, आरोपियों ने 20 लाख रुपये और देने का दबाव भी बनाया।  किसी तरह सौदा दस लाख पर तय हुआ। उसके बाद आरोपी पीड़ित को द्वारका स्थित उसके घर ले गए।

वहां उन लोगों ने 50 हजार और दो दिन बाद उससे आठ लाख रुपये और ले लिए। कुछ माह बाद दोबारा आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर दो लाख रुपये देने को कहा। उसके बाद पीड़ित ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुल्तानपुरी निवासी जगतिंदर सिंह (47), सुंदरलाल (35) और जीतेंद्र सिंह (32) को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस को छह मोबाइल फोन और पचास हजार रुपये मिले हैं।

नौकरी जाने के बाद रुपयों की जरूरत ने बनाया अपराधी

Honey Trap:  chat on Friendship site, they send himon flat for sex with woman

मूलत: होशियापुर पंजाब का रहने वाला जगतिंदर सिंह गिरोह का सरगना है। उसने पुलिस को बताया कि वह 2007-12 तक होमगार्ड में रहा। नौकरी जाने के बाद रुपयों की जरूरत होने पर वह छोटे-मोटे अपराध करने लगा।

2014 में उसे बिंदापुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और लूटपाट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर आने के बाद वह होमगार्ड की नौकरी कर चुके सुंदरलाल और जीतेंद्र के साथ मिलकर हनी ट्रैप के जरिये उगाही करने की योजना बनाई।

उसका सहयोगी धीरज त्यागी भी इसमें शामिल हो गया। उसने ही अपनी महिला मित्र पूजा (बदला हुआ नाम) को इसमें शामिल किया। जीतेंद्र लड़की बनकर फ्रेंडशिप साइट पर लोगों से बातचीत करता था। आरोपियों ने बताया कि अब तक करीब सौ से ज्यादा लोगों से उगाही कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed