{"_id":"578403b84f1c1b0e7913dcd8","slug":"home-goods-lit-wedding-angry-brother-was-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में नाराज भाई ने घर का सामान जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में नाराज भाई ने घर का सामान जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में डीजे पर नाचने के दौरान दूल्हे के बड़े भाई का अपने एक रिश्तेदार से विवाद हो गया। इसके बाद वापस घर लौटने पर उसने हंगामा करते हुए अपने रिश्तेदार की बाइक समेत घर का अन्य कीमती सामान जला दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गांव खेड़ा मोहम्दाबाद निवासी सुभाष सिंह के छोटे बेटे गणेश की बारात रविवार को हरियाणा में फिरोजपुर गांव स्थित वधू पक्ष के घर पहुंची।
विज्ञापन
वहां बारातियों के नाचने के लिए डीजे लगा हुआ था। रात में ही दूल्हे के भाई टीटू का डीजे पर नाचने के दौरान अपने ही एक रिश्तेदार से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर टीटू वापस अपने घर खेड़ा मोहम्दाबाद आ गया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
उसने घर पर भात लेकर आए अपने रिश्तेदार की बाइक और शादी में मिले कीमती सामान में आग लगा दी। इसके बाद शादी समारोह के लिए आए गैस सिलेंडरों में भी आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडरों में आग नहीं लग पाई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी भी सिलेंडर में आग लग जाती, तो गांव में बड़ा हादसा हो सकता था। परिजनों की शिकायत पर रबूपुरा थाना पुलिस ने टीटू को गांव में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।