{"_id":"ab9a2df16934cdd356da7a484fb8ab87","slug":"hit-and-run-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को कुचलकर भागा रोडवेज बस ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को कुचलकर भागा रोडवेज बस ड्राइवर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने बाहरी रिंग रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। पुलिस हिट एंड रन का मामला दर्ज करके फरार चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: रॉ अफसर हत्याः सिगरेट के खोखे ने पुलिस को चकराया
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी राकेश चौधरी (29) सपरिवार मुकुंद विहार में रहता था। वह आजादपुर मंडी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से घर जा रहा था। मुकुंदपुर ट्रैफिक लाइट के पास पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक का एक हिस्सा बस में फंस गया। चालक बस रोकने की जगह उसे भगाने लगा। इससे राकेश सड़क पर बाइक सहित घसीटता चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जाम लगाकर और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
मुकुंदपुर ट्रैफिक लाइट पर जाम लगने से गोपालपुर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।