{"_id":"49ebd6f11526c9f8656dee54e5df6cb7","slug":"hennai-dehradun-express-robbed-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस में बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस में बदमाशों ने की लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ लुटेरों ने शुक्रवार रात देहरादून-चेन्नई एक्सप्रेस पर धावा बोलकर यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर लुटेरों ने यात्रियों से मारपीट भी की। लूट की इस वारदात की सूचना पर गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक के जीआरपी अधिकारी रात भर दौडते रहे।
विज्ञापन
रात भर ऑपरेशन चलाकर गाजियाबाद जीआरपी अधिकारियों ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन-चार बदमाशों को धर दबोचा। लेकिन जीआरपी अधिकारी फिलहाल खुलासा नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इनकी निशानदेही पर माल बरामद कर रविवार को घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक चेन्नई से देहरादून जा रही ट्रेन जैसे ही देर रात हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगे बढ़ी बदमाशों ने यात्रियों से हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। इसका पता चलते ही गाड़ी में मौजूद गाजियाबाद जीआरपी टीम हरकत में आ गई।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद तीन-चार बदमाश पकड़ लिए गए और उन्हें गाजियाबाद उतार लिया गया, लेकिन बाकी बदमाशों के बारे में आगे के स्टेशनों और थानों को अलर्ट किया गया।
इससे मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जीआरपी टीम भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए दौड़ती रही। दूसरी ओर, खुद को घिरता हुआ देख बदमाश टपरी और रोहाना के बीच चेन पुलिंग कर फरार हो गए।
जीआरपी सूत्रों का कहना है कि बदमाशों और पुलिस की ओर से फायरिंग भी हुई। हालांकि गाजियाबाद जीआरपी पूरी घटना को छुपा रही है। लेकिन एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों में एक गाजियाबाद का रहने वाला है। माना जा रहा है कि रविवार को इस वारदात का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी भी दिखाई जाएगी।
उधर, सहारनपुर जीआरपी इंचार्ज सीपी सिंह का कहना है कि ट्रेन में न तो यहां के किसी सिपाही को कोई चोट पहुंची है और न ही किसी यात्री की ओर से लूटपाट के बारे में तहरीर दी गई है।
दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की रही चर्चा
चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट और बदमाशों की धरपकड़ के खेल के बीच यह गाड़ी करीब एक घंटा देरी से सहारनपुर पहुंची। यहां कुछ यात्रियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश की महिला यात्री सुशीला और चंडीगढ़ की महिला सुशीला से चेन लूटी गई, लेकिन जीआरपी ने इनकी ओर से भी थाने में तहरीर आने से इनकार किया।