हरियाणवी डांसर आई थी प्रेम जाल में फंसाने, पत्नी ने लात घूसों से मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से मिलने बुढ़ैना गांव पहुंची हरियाणवी डांसर को एक महिला ने लात घूसों से पीट दिया। महिला को शक था कि डांसर उसके पति को प्रेमजाल में फंसाने आई है। पति ने महिला से किसी तरह डांसर को छुड़ाया। डांसर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेक्टर 55 थानाक्षेत्र में रहने वाली डांसर के मुताबिक वह हरियाणवी वीडियो एलबम बनाती है। 19 दिसंबर को वह अपने दोस्त से मिलने बुढ़ैना गांव आई थी। दोस्त ने अपने एक साथी को उसकी आवभगत के लिए फार्म हाउस पर भेजा था।
इसकी भनक साथी की पत्नी को लग गई। जिस समय वह व्यक्ति डांसर के लिए खाना लेने बाहर गया हुआ था उसकी पत्नी पहुंच गई। पति पर डोरे डालने का आरोप लगाते हुए उसने डांसर को पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच डांसर का दोस्त पहुंच गया उसने बचाव का प्रयास किया लेकिन महिला ने डांसर को नहीं छोड़ा। दोस्त ने फोन कर साथी को बुलाया। उसने पहुंच कर पत्नी को किसी तरह अलग किया। लहूलुहान डांसर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 55 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।