फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Happening daily in the capital more than five women victims of rape, growing incidents of rape

राजधानी में रोजाना पांच से ज्यादा महिलाएं हो रहीं रेप की शिकार, बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं

Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
Happening daily in the capital more than five women victims of rape, growing incidents of rape
दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के लाख दावे के बावजूद राजधानी में औसतन पांच से ज्यादा महिलाएं रोजाना दुष्कर्म का शिकार हो रही है। वहीं छेड़छाड़ की घटनाओं की वजह से रोजाना 11 महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गत वर्ष जहां पांच माह में महिलाओं से दुष्कर्म के 726 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि में अब तक 781 मामले दर्ज हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2012 में साल भर में दुष्कर्म के 702 मामले ही दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


उसके बाद से राजधानी में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वर्ष पांच माह में छेड़छाड़ के 1643 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2012 में निर्भया कांड के बाद कानून में सख्ती और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कई उपाय किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ की घटनाओं से 11 महिलाएं हो रहीं शर्मसार

Happening daily in the capital more than five women victims of rape, growing incidents of rape

बावजूद इसके इस अपराध में बढ़ोतरी ने एक बार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो उपाय किए गए हैं उससे राजधानी में रह रही महिलाओं का मनोबल बढ़ा है और वह बिना डरे पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवा रही हैं। 

साथ ही उनका कहना है कि दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़ित के परिचित होते हैं। वर्ष 2015 के आंकड़ों के मुताबिक 96.6 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़ित के पड़ोसी, पारिवारिक मित्र, रिश्तेदार और सहकर्मी थे। 

वहीं महज 3.39 फीसदी मामलों में ही अपरिचित ने घटना को अंजाम दिया। जांच में एक अहम बात सामने आई कि करीब 86.83 फीसदी मामले घर के अंदर अंजाम दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed