फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Had come to steal, making noises, then jumped out of fear, broken bones of legs

आया था चोरी करने, शोर मचा तो डर से कूद गया, टूटी पैर की हड्डियां

Wed, 22 Feb 2017 10:28 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Feb 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Had come to steal, making noises, then jumped out of fear, broken bones of legs
ऊपर से कूदने पर टूटा चोरी के आरोपी का पैर। - फोटो : अमर उजाला

नशे में धुत एक चोर को चोरी के इरादे से घर में घुसना महंगा पड़ गया। चोरी के दौरान हंगामा होते ही भागते हुए चोर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसके दोनों पैरों की हड्डियां चकनाचूर हो गई। आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। उसके दोनों पैरों में रॉड डालनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवा सेक्टर -9 में रहता है। उसके पिता का नाम नेपाल सिंह है। सोमवार शाम को शिवा अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर -9 के ही एक मकान में चोरी के इरादे से गया था। दूसरी मंजिल के एक घर में चोरी के प्रयास के दौरान नशे की हालत में होने की वजह से वह घर में रखे सामान से टकरा गया। सामान गिरने की आवाज होते ही पड़ोसियों को शक हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने जब पड़ताल करने की तो दोनों चोर दिख गए । इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही दोनों आरोपियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान नशे में धुत शिवा ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन वह नीचे खड़ी बाइक पर गिरा और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लग गई। वहीं, उसका दूसरा साथी वहां से कूदकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा के गिरने के बाद वहां लोग पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि शिवा के दोनों पैरों की हड्डियां चकनानूर हो गई हैं। रॉड डालनी पड़ेगी। जिला अस्पताल में ये सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इसके बाद जिला अस्पताल से दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed