फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram police arrested doctor for doing illegal sex determination test

गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी  कर, पकड़ा लिंग जांच के गिरोह को

Sat, 17 Feb 2018 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 17 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
 gurugram police arrested doctor for doing illegal sex determination test
sex determination

जिला प्रशासन व गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा के कैथल में लिंग जांच का पर्दाफाश किया। विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से एक महिला डॉ. किरण और दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा। इनसे पोर्टेबल मशीन व 30 हजार रुपये की राशि भी मिली है।

विज्ञापन


कैथल पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी (प्री-नैटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अब स्वास्थ्य विभाग लिंग जांच का नेटवर्क खंगालने में जुटा है।

विज्ञापन

 

 

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम की कई महिलाएं कैथल में जाकर लिंग जांच करवाती हैं, जहां एक महिला अपने घर में ही एक पोर्टेबल मशीन के द्वारा लिंग जांच करने का काम करती है। दलालों के जरिये मरीजों को इस महिला तक पहुंचाया जाता है, जिसके बाद उनसे लिंग जांच के लिए 30 से 40 हजार रुपये की राशि वसूली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 gurugram police arrested doctor for doing illegal sex determination test
sex determination

सूचना के आधार पर जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन सरयू शर्मा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप, रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर, एएसआई संजय, जोगिंदर व परमबीर शामिल थे।


टीम ने शुक्रवार सुबह नकली ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा, जिसके बाद एजेंट ने उससे पैसे लिए और उसे लिंग जांच के लिए एक घर में ले गया। कुछ देर बाद ही टीम ने भी उसी घर में छापा मार दिया। यहां से एक महिला डॉक्टर व दो दलालों को लिंग जांच करते रंगे हाथों पकड़ा गया।
 

 gurugram police arrested doctor for doing illegal sex determination test
sex determination

मौके से लिंग जांच में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और 30 हजार की राशि बरामद की गई है। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर कैथल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए डॉ. किरण, एजेंट परीक्षित और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। 

डॉ. सरयू शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। वहां एक डॉक्टर अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल लिंग जांच में करती थी। टीम ने छापेमारी कर एक महिला डॉक्टर व दो एजेंट को गिरफ्तार करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed