{"_id":"5f8ad8718ebc3e9b874edb4f","slug":"gurugram-criminals-loot-6-lakh-from-jweller-in-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः गहनों के व्यापारी को कैब में बैठाकर 6 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुग्रामः गहनों के व्यापारी को कैब में बैठाकर 6 लाख रुपये की लूट
Sat, 17 Oct 2020 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Oct 2020 05:11 PM IST
सार
- इफ्को चौक से कैब में बैठाकर लूटपाट के बाद रजोकरी में छोड़ा, सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के इफ्को चौक से जयपुर जाने के लिए कैब में बैठे गहनों के व्यापारी से बदमाशों ने छह लाख रुपये लूट लिए। 30 मिनट में वारदात को अंजाम देकर व्यापारी को बदमाशों ने दिल्ली के रजोकरी में उतार दिया और फरार हो गए। लोगों की मदद से वह गुरुग्राम पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी शीतल प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह चांदी के गहने जयपुर से दिल्ली सप्लाई करते हैं। वह दिल्ली में गहने देने के लिए शुक्रवार को आए थे। शनिवार अल सुबह वह करीब 6.03 लाख रुपये लेकर वापस जयपुर जाने के लिए चले थे।
विज्ञापन
गुरुग्राम के इफ्को चौक पर वह शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कैब आई जिसमें चार लोग पहले से सवार थे। कैब चालक से जयपुर तक 300 रुपये किराया तय कर वह बैठ गए।
विज्ञापन
कैब में बैठे अन्य लोगों ने शीतल प्रकाश पर गांजा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसका बैग ले लिया। जांच करने के दौरान उन्हें कागज में लिपटे हुए छह लाख रुपये दिखाई दिए। रुपये दिखते ही कैब सवार सभी लोगों ने उसे काबू कर लिया और पूछताछ करने लगे।
चालक ने कैब को सिग्नेचर टावर यूटर्न फ्लाईओवर से कैब को दिल्ली की तरफ मोड़ लिया। उसे काबू करते हुए उसका मोबाइल व नकदी छीन ली। आरोप है कि चालक समेत चारों लोगों ने उससे रुपयों का भरा बैग छीनकर दिल्ली के रजोकरी में कैब से नीचे उतार दिया। जाते हुए उसका मोबाइल बंद कर उसे वापस दे दिया। इस पर उसने फोन शुरू कर पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद लेकर वह गुरुग्राम सेक्टर-29 थाने पहुंचे।
पुलिस को घटना की शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जानकारी लेकर आरोपियों का सुराग जुटाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।