{"_id":"65997a7257b7113cabb4c9176b6a0812","slug":"gurgaon-crime-capsule-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव क्राइम कैप्सूलः दो बड़ी खबरें एक साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़गांव क्राइम कैप्सूलः दो बड़ी खबरें एक साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 18 Oct 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटे में गुड़गांव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-56 स्थित अलनंदा अपार्टमेंट में रहने वाले वैभव चौधरी (22) बीते दिन जा रहे थे। रमाडा होटल के पास तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वैभव गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस की मदद से घायल वैभव को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा भोंडसी क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
बीती शाम कंट्री इन होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में अजय उर्फ अंजू (29) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोंडसी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
तीन के साथ स्नेचिंग की वारदात
शहर में स्नेचिंग की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की पैनी सुरक्षा के बावजूद बीते 24 घंटे में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
आरडी सिटी निवासी कंचन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती शाम वह घर से निकल जा रही थी। बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसका मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-14 निवासी पायल पांचाल ने बताया कि अज्ञात बदमाश उसका आईफोन छीनकर ले गए।
वहीं, सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में रेनू गोयल ने शिकायत दी। उसने बताय कि सेक्टर-10ए मार्केट के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर बाइकसवार बदमाश उसे धक्का देकर फरार हो गए। तीनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।