फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest house owner killed 13 dogs because they were disturbing his guests

जानें क्यों गेस्ट हाउस संचालक ने 13 कुत्तों की बेरहमी से जान ली और..

Thu, 15 Mar 2018 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 15 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
guest house owner killed 13 dogs because they were disturbing his guests
dogs

डीएलएफ फेस-1 में अज्ञात लोगों द्वारा 13 लावारिस कुत्तों (पपी) को मारकर दफना दिया गया। इसकी शिकायत एक एनजीओ ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसका शक एक गेस्ट हाउस संचालक पर जताया है। आरोप है कि गेस्ट हाउस के मेहमानों की नींद खराब होने की शिकायत से परेशान होकर ही संचालक ने कुत्तों (कुत्ते के छोटे बच्चों) को मारकर दफन करवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वॉक फॉ एनिमल हैबिटेट एनजीओ की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि उनके घर के पास करीब 15 कुत्ते थे। इन कुत्तों को कई महिलाएं खाली प्लॉट में खाना खिलाती थी। 12 मार्च तक सब सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को जब वह खाना खिलाने गईं तो यहां एक भी कुत्ता नहीं मिला। नजदीक के मजदूरों से पूछा तो उन्होंने एक गेस्ट हाउस संचालक द्वारा कुत्तों को मारकर दफन करने के बारे में बताया।

ऐसे दफनाया था जमीन में

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि जो लोग कुत्तों को खाना खिलाने आते थे, उनसे एक दिन गुस्से में गेस्ट हाउस संचालक ने इन छोटे कुत्तों को मारने की बात कही थी।

उसने कहा था कि भौंकने से उनके गेस्ट हाउस के मेहमानों को परेशानी होती है। एक मजदूर ने बताया कि डीएलएफ के एक सीवरमैन ने कुत्तों को जमीन में दफनाया है। सीवरमैन की निशानदेही पर एनजीओ को 12 कुत्तों की लाश मिली और 3 की अभी भी गायब हैं।

एनजीओ ने दफन किए कुत्तों को निकालकर चक्करपुर के पशु अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने पोस्टमार्टम सही से नहीं करते हुए बुखार से मौत का कारण बता दिया।

इस पर उन्होंने डॉक्टर पर भी लापरवाही करने की शिकायत पुलिस को दी है। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed