{"_id":"09b5ff955632e1bf6be5f3c761264db5","slug":"grocery-business-house-robbed-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबारी के घर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना कारोबारी के घर लाखों की लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में मंगलवार दोपहर कार सवार चार बदमाशों ने किराना कारोबारी संजय सिंघल की पत्नी और मां को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लाखों की ज्वैलरी और कैश लूट लिया।
विज्ञापन
जाते हुए बदमाश घर में लगा सीसीटीवी ेकैमरे का रिकार्डर भी उखाड़कर ले गए। बदमाश चार दिन ने घर में पीएनजी गैस लाइन की मरम्मत करने का बहाना कर आ रहे थे।
कारोबारी की पत्नी ने बंधन मुक्त होकर शोर मचाया, तब वारदात का पता चला। कविनगर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
संजय सिंघल राजनगर 9/83 में परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली खारी बावली में किराना का कारोबार है। मंगलवार को वह दुकान पर थे। घर में पत्नी रेनू गुप्ता और मां आशा रानी थी।
विज्ञापन
रेनू ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पूर्व पीएनजी गैस का कनेक्शन लिया था। आठ अगस्त को खुद को पीएनजी गैस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले दो युवक घर पर आए।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को तीन बार मरम्मत के लिए घर आए। बदमाश हर बार मरम्मत कार्य देखने, सामान कम पड़ने, अतिरिक्त सामान लाने का बहाना कर चले जाते थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे चार बदमाश गैस मरम्मत के लिए फिर घर आए।
करीब 15 मिनट तक वे मीटर की मरम्मत करते रहे। अचानक चारों बदमाशों ने चाकू और तमंचे निकाल लिए और उन्हें और सास को बंधक बना लिया।
उनके हाथ, पैर और मुंह कपड़े से बांध दिए। बदमाश चार अंगूठी, दो चेन, दो जोड़ी टॉप्स, चार सोने की चूड़ी और अलमारी में रखी करीब 30 हजार रुपये लूट लिए।
कुछ देर बाद रेनू ने किसी तरह अपने पैर खोले और बाहर आकर शोर मचाया। सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले ने उनके हाथ- और मुंह खोला। इसके बाद पति और पुलिस को जानकारी दी गई।
बदमाश करीब 45 मिनट तक घर में रहे। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।