फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida man shot injured admitted in hospital

ग्रेनोः अज्ञात बदमाशों ने सरेराह मारी सीने पर गोली, युवक की हालत बेहद नाजुक

Sat, 13 Apr 2019 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Apr 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
greater noida man shot injured admitted in hospital
shoot - फोटो : amar ujala

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाले एक युवक पर शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाला इशाक खान बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, तथा जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली उसके सीने में लगी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां पर उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed