फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news

दादा ने दुधमुंही पोती को पटक कर मार डाला फिर गड़ासे से किए टुकड़े-टुकड़े

Wed, 01 Feb 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news
murder

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की मड़ैय्या में मंगलवार को दोपहर एक वृद्ध ने अपनी डेढ़ महीने की मासूम पोती को जमीन पर पटक कर बलकटी से टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची पत्नी और पुत्रवधू को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोस की एक महिला पर भी बलकटी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपी विपिन को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी गीता (50) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पुत्रवधू को लड़की होने से नाराज था। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर की मढ़ैया में राहुल की पत्नी सुहानी को डेढ़ महीने पहले पहली बेटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news
दोहरे हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बेटी होने से राहुल का पिता विपिन नाराज चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विपिन ने खेत से आया तो सुहानी डेढ़ माह की बच्ची आशवी को उसे देकर खाना बनाने चली गई। इस दौरान विपिन ने नन्हीं को जमीन पर पटक दिया और बलकटी से उसके टुकड़े कर डाले।

grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news

बच्ची का शोर सुनकर उसको बचाने आई पुत्रवधू सुहानी, पत्नी गीता और पड़ोसन सीमा (40) पत्नी जयवीर पर भी बलकटी से हमला कर दिया। इसमें गर्दन पर बलकटी लगने से सीमा की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल सुहानी और गीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news
file photo - फोटो : अमर उजाला

​घटना के समय राहुल नोएडा अपने ठेकेदारी के काम पर गया हुआ था। किसान बलकटी लिए करीब 40 मिनट तक हंगामा करता रहा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और विपिन को मकान में बंद कर दिया।

grandfather killed granddaughter in ghaziabad crime news
file photo - फोटो : अमर उजाला

सुहानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया। सुहानी की तहरीर पर विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राहुल की ससुराल मेरठ के दौराला में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed