फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grand mother scolded grand daughter missing and police recover her in three hour in delhi

दादी ने डांटा तो गायब हो गई पोती, तीन घंटे में पुलिस ने एेसे खोजा

Thu, 06 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 09:38 AM IST
सार

- डांट से नाराज होकर किशोरी आगरा पहुंच गई थी 
करावल नगर पुलिस ने किशोरी को तीन घंटे में ढूंढ निकाला 
- डांट से नाराज होकर किशोरी आगरा पहुंच गई थी
- मोबाइल सर्विलांस से पुलिस ने किशोरी का पता लगाया

विज्ञापन
grand mother scolded grand daughter missing and police recover her in three hour in delhi

विस्तार

करावल नगर पुलिस ने किशोरी को तीन घंटे में ही ढूंढ निकाला। किशोरी डांट से नाराज होकर दिल्ली से आगरा पहुंच गई थी। पुलिस किशोरी को आगरा से दिल्ली ले आई है। मोबाइल सर्विलांस से किशोरी के बारे में पता लगा था।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्व जिला डीसीपी डा. अजित कुमार सिंगला के अनुसार करावल नगर निवासी एक महिला 30 जून को रात 10.34 बजे थाने आई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पोती पूनम(बदला हुआ नाम) उसके साथ रहती है और वह शाम छह बजे से गायब है।
विज्ञापन


उसके माता-पिता इंदौर में रहते हैं। महिला के बयान पर मामला दर्जकर करावल थाने में तैनात एसआई संदीप कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस को जांच में पता लगा कि पूनम के पास मोबाइल फोन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल सर्विलांस से पता किया लोकेशन

grand mother scolded grand daughter missing and police recover her in three hour in delhi

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से पता किया तो उसकी लोकेशन आगरा में मिली। पुलिस ने पूनम को आगरा रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। पूनम ने बताया कि वह 30 जून को एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गई थी। उसे रात को देरी हो गई थी।

इस पर उसकी दादी ने उसे फोन किया और डांट लगा दी। इस कारण वह दादी के घर आने की बजाय इंदौर में रहने वाले माता-पिता केपास जाने लगी। जब वह आगरा रेलवे स्टेशन पहुंची तो दिल्ली पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed