फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grand father killed his grand son for honour killing in gurgaon

बदनामी छिपाने के लिए रेप के बाद दादा ने की थी पोती की हत्या, खूंटी पर टांगा था शव

Tue, 31 May 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 31 May 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
grand father killed his grand son for honour killing in gurgaon
- फोटो : Getty

नूंह खंड के गांव घासेड़ा में एक माह पहले हुई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला ऑनर किलिंग निकला। लड़की के परिजनों ने ही बदनामी छिपाने के लिए हत्या की थी। पुलिस ने लड़की के दादा समेत तीन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि घासेड़ा गांव में 22 अप्रैल की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पड़ोसी के घर के शौचालय के पास खूंटी से लटका हुआ मिला था। बदनामी के डर से परिजनों ने इसे सूसाइड बताकर सुबह करीब 10 बजे दफना दिया था।
विज्ञापन


लेकिन शाम को करीब 7 बजे परिजनों ने एसपी को शिकायत दी कि उनकी लड़की की रेप और हत्या की गई है। 23 अप्रैल की सुबह टीम की निगरानी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की की गला दबाकर हत्या की गई थी। जिस पर पुलिस ने शिकायत को आधार बनाकर गांव के मौजूदा सरपंच के भतीजे आदिल पुत्र अलीम व अकरम पुत्र अलीशेर को नामजद किया था तथा षडयंत्र रचने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार सुराग लगा कि घासेडा निवासी शैंटू उर्फ साजिद पुत्र शहीद चश्मदीद हैं। पुलिस ने उसको कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया तो शैंटू ने सारा राज पुलिस को बता दिया। जिसके तहत शैंटू ने आदिल को लड़की के घर गलत काम करने के लिए भेजा।

दूसरी ओर उसने लड़की के परिजनों को बता दिया कि आदिल तुम्हारे घर में तुम्हारी लड़की के साथ गलत काम कर रहा है। लड़की के दादा सुभान खां ने जब इस बारे में सुना तो उसे गुस्सा आया और वह मौके पर पहुंचा।

मामले पर जमकर चढ़ा राजनीतिक रंग

grand father killed his grand son for honour killing in gurgaon
उसने अपनी पोती को पहले तो थप्पड़ मारा, फिर लड़की का गला दबा दिया। इस पर उसने अपने पड़ोसी कमालू को बुलाया और घटना के बारे में बताया।

इसी दौरान लड़की की मां को भी षडयंत्र में शामिल किया गया। तीनों में से कमालू ने लड़की के शव को अपने कंधे पर रखा पड़ोसी अल्लाबक्श के घर में शौचालय के पास खूंटी पर लटकाया।  

पुलिस ने लड़की के दादा सुभान खां, शैंटू उर्फ साजिद व कमालू को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने लड़की के दादा के खिलाफ हत्या करने तथा कमालू व लड़की की मां के खिलाफ षडयंत्र रचने तथा शैंटू के खिलाफ मामले को छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। लड़की की मां को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आदिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हैं और वह अभी जेल में हैं। -संजय कुमार, नूंह थाना प्रभारी
 
आरोपी पक्ष की ओर से गांव का सरपंच अशरफ अली पूर्व मंत्री आफताब अहमद खेमे का है। वहीं दूसरा पक्ष इनेलो विधायक जाकिर हुसैन की शरण में चला गया था। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए विधायक जाकिर हुसैन ने इस मामले को सरकार के कई मंत्रियों से लेकर पुलिस प्रशासन के सामने प्राथमिकता से रखा।

जिससे यह मामला लगातार राजनीतिक रंग लेता चला गया। जाकिर हुसैन ने इसे लेकर कई बार पंचायतें भी आयोजित कराईं थीं। वहीं आरोपी घासेडा गांव के सरपंच अशरफ अली ने सभी आरोपों को पहले ही निराधार व राजनीति से प्रेरित बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed