{"_id":"5810151fe70e63d2f573786160bf09e8","slug":"goons-looted-us-movie-producer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी फिल्म निर्माता दिल्ली में आकर लूटे भी पिटे भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी फिल्म निर्माता दिल्ली में आकर लूटे भी पिटे भी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों बदमाश विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। मजनू का टीला इलाके में अपनी साली के घर आए एक अमेरिकी फिल्म निर्माता को बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सेन हे ली(36) सपरिवार अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रहता है। वह फिल्मों के निर्माण से जुड़ा हुआ है। गत 12 मार्च को वह मजनू का टीला इलाके में रहने वाली साली तेनजीन से मिलने के लिए आया था। तब से वह साली के घर में रह रहा था।
विज्ञापन
गत 20 मार्च को वह तिब्बतियन कैंप में रहने वाली दोस्त सोनम से मिलने गया। अगले दिन तड़के पौने चार बजे पैदल ही अपनी साली के घर जाने के लिए रवाना हुआ। कुछ दूर चलने के बाद जब वह पाल डेयरी के पास पहुंचा। तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने उसे नकदी और अन्य सामान हवाले करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सेन हे ली ने बदमाशों का विरोध किया। उसके बाद एक बदमाश ने उसका गला दबोच लिया और अन्य दो ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसके जेब से पर्स निकाल लिए। जिसमे 23 सौ रुपये, फोटोग्राफ और अन्य कागजात मौजूद थे। साथ ही बदमाशों ने उसके गले से पत्थर जड़ित माला भी तोड़ ली। बदमाश पर्यटक को शोर नहीं मचाने की धमकी देकर फरार हो गए।
सेन हे ली ने साली के घर पहुंचकर उसे घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद उन लोगों ने पुलिस से लूटपाट की शिकायत की। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। पुलिस को अभी इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।