फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons looted elder man after giving lift to him in delhi

लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एक बुजुर्ग से की ठगी

Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
सार

-गहने और रुपये लेकर हुये फरार, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी 
लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एक बुजुर्ग से की ठगी
- गहने और रुपये लेकर हुये फरार, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली, 4 नवंबर 
 

विज्ञापन
goons looted elder man after giving lift to him in delhi
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

विस्तार

तिमारपुर इलाके में लिफ्ट देने के बहाने एक बुजुर्ग से ठगी करने का मामला सामने आया है। बदमाश बुजुर्ग से गहने और रुपए लेकर फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रेमनाथ (75) सपरिवार खजुरी खास इलाके में रहता है। वह संजय गांधी अस्पताल से टेक्नीशियन के पद से रिटायर है। शुक्रवार की शाम वह खालसा बस स्टैंड पर खजुरी खास जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान स्टैंड के पास एक कार आकर रूकी। कार में ड्राइवर के अलावा एक अन्य युवक सवार था। ड्राइवर ने प्रेमनाथ से खजुरी खास जाने की बात पूछी। प्रेमनाथ ने वहां जाने की हामी भर दी और कार में सवार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहने और रुपये लेकर हुये फरार, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी 

goons looted elder man after giving lift to him in delhi
डेमो पिक

​कुछ देर बाद तीन अन्य युवक कार में सवार में हो गए। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने बताया कि कार बैंक के लिए चलती है। इसके पीछे रुपए भरे हैं। आगे जाने पर कार की चेकिंग हो सकती है।

इसके लिए सारा सामान एक लिफाफा में निकाल कर रख दो, उसके बाद प्रेमनाथ ने सोने की चेन, अंगुठी और पांच हजार रुपये लिफाफा में रखकर ड्राइवर को दे दिए।

गोपालपुर रेड लाइन के पास ड्राइवर ने प्रेमनाथ को लिफाफा वापस कर दिया और उन्हें उतरकर सड़क के दूसरी ओर खड़े होने के लिए कहा। ड्राइवर ने बताया कि वह कार को यूटर्न कर वापस ला रहा है।

प्रेमनाथ काफी देर तक इंतजार करता रहा। शक होने पर उसने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ कागजात भरे थे। प्रेमनाथ ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बैंक से रुपये निकाल कर आ रहे युवक को लूटा

goons looted elder man after giving lift to him in delhi

समयपुर बादली इलाके में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उससे डेढ़ लाख रुपये छीन लिये। बदमाश कार पर सवार थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अखिलेश कुमार(40) सपरिवार भजनपुरा इलाके में रहता है। वह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को अखिलेश समयपुर बादली स्थित एसबीआई बैंक से रुपये निकालने गया था। वहां से डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद वह बाइक से ऑफिस आ रहा था।

पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक कार से उसकी बाइक टच कर गयी। इस बात को लेकर कार में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसका बैग नीचे गिर गया। मारपीट करने के बाद सभी युवक कार में सवार होकर फरार हो गये।

युवकों के जाने के बाद जब उसने बैग को चेक किया तो उसमें से डेढ़ लाख रुपये गायब थे। अखिलेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed