{"_id":"ac5b9504c5c470c5819744499ec21b4a","slug":"goons-looted-car-and-stab-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को मारा चाकू और कार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को मारा चाकू और कार लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आए दिन क्राइम की ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि लोग इसे क्राइम कैपिटल का नाम देने लगे हैं। दक्षिण दिल्ली के पॉस इलाके वसंत विहार में देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
गुड़गांव के एक कंपनी में बतौर चार्टड एकाउंटेंट काम करने वाले आलोक अपनी पत्नी के साथ डीएलएफ मॉल में शॉपिंग करने को आए थे। ड्राइवर विष्णु मॉल के बाहर हुड्ई वर्ना गाड़ी में ही उनका इंतजार कर रहा था। तभी तीन बदमाश आए और ड्राइवर को चाकू दिखाकर गाड़ी की चाभी मांगी। ड्राइवर के मना करने पर उनमे से एक बदमाश ने उसे चाकू मार दिया। लहूलुहान ड्राइवर विष्णु को वहां सड़क पर छोड़कर तीनों बदमाश कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घटना करीब रात 12.30 बजे की है। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों के धरपकड़ में लग गई है। पुलिस ने बताया कि विष्णु को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
आए दिन हो रही ऐसी वारदातों से पुलिस भी परेशान हैं साथ ही उस इलाके में रहने वाले लोग भी खौफजदा है। पुलिस का कहना है कि हम अपनी तफ्तीश कर रहे हैं और जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लेगें।