घंटों चला हंगामा: प्रेमिका ने रुकवाई शादी, प्रेमी छुपकर रचा रहा था शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर आठ साल तक युवक ने युवती का शोषण किया। युवक द्वारा दूसरी जगह शादी की सूचना पर पहुंची युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक की रविवार शाम मोदीनगर बारात जानी थी। बंदीपुर गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग करीब आठ वर्ष से गांव निवासी संजय से चल रहा था।
इसी बीच संजय की नौकरी दुबई में लग गई। तीन महीने पहले उसके परिजनों ने उसका रिश्ता मोदीनगर कादराबाद निवासी एक युवती से तय कर दिया।
आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया
रविवार शाम को उसकी बारात कादराबाद जानी थी। तीन दिन पूर्व प्रेमिका ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन वह टाल गया।
प्रेमिका को संजय की शादी दूसरी जगह होने की भनक लगी तो उसने हंगामा कर दिया। आरोप है कि आठ वर्ष तक शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया।
दोनों पक्षों की गांव में पंचायत भी हुई। मगर नतीजा नहीं निकल सका।
एसएसपी कार्यालय पहुंची प्रेमिका
पंचायत में संजय ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। शनिवार को युवती केरोसिन लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी बात बताई।
पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई और युवती को लेकर युवक के घर पहुंची। जहां युवती ने हंगामा किया। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि संजय निवासी बंदीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में बताया कि दुबई में इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। उधर, शादी वाले घर की खुशियां गम में बदल गईं।