फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl was raped who went to cp

घर से रूठकर कर गई गुरुद्वारे तो मिला ऐसा व्यक्ति जिसने की उसके साथ ऐसी गिरी हुई हरकत

Wed, 10 Jan 2018 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
girl was raped who went to cp
दिल्ली रेप - फोटो : SELF

कनॉट प्लेस से ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को आरोपी पूर्वी दिल्ली स्थित अपने ममेरे भाई के घर ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने कनॉट प्लेस थाना पुलिस से शिकायत की तो मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किशोरी रामा (बदला नाम) (उम्र 17 वर्ष 11 माह) पूर्वी दिल्ली में रहती है। वह 5 जनवरी को घर से रूठकर गुरुद्वारा बंगला साहिब आ गई थी।
विज्ञापन


यहां उसकी मुलाकात पीलीभीत, यूपी निवासी परमादीप से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। परमादीप ने अपने मामा के लड़के बबलू को बुलाया और गाड़ी से रामा को पूर्वी दिल्ली स्थित उसके कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां परमादीप ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वह छह जनवरी को रामा को गाड़ी से गुरुद्वारा बंगला साहिब और इंडिया गेट घुमाने ले गया। वह दोबारा किशोरी को ममेरे भाई के घर ले जाना चाहता था, पर उसने मना कर दिया।


दोनों में झगड़ा हुआ तो वह किशोरी को गुरुद्वारा बंगला साहब छोड़ गया। यहां से किशोरी कनॉट प्लेस थाने पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी परमादीप व बबलू को 8 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। बबलू दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। परमादीप कुछ दिन पहले ही यूपी से दिल्ली आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed