कब्र से निकाली गई लड़की से पहले भी हुआ था दुष्कर्म, बदनामी के डर से नहीं खोली जुबान
- लड़की के ताऊ ने सरपंच पर लगाए आरोप
- कहा, लड़की के माता-माता को आरोपियों ने रात को खिला दी थी नींद की गोलियां
- कहीं, राजनीतिक रंजिश में तो नहीं पिसी लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृतक लड़की के पिता जाहिद का आरोप है कि सरपंच के दोनों भजीते बदमाश व दबंग किस्म के हैं। यह वारदात गांव के सरपंच अशरफ अली की मिलीभगत से हुई है। मृतका के ताऊ खुशी मोहम्मद उर्फ खुशीला ने बताया कि उसका भाई जाहिद मजदूरी करता है।
उसकी लड़की के साथ आरोपी लड़के एक-दो बार पहले भी दुष्कर्म कर चुके हैं। लेकिन समाज में बदनामी के डर से इस बात को दबा दिया गया था। यह बयान उन्होंने शनिवार को मीडिया को दिया।
बृहस्पतिवार की रात लड़की के माता-पिता को नींद की गोलियां खिलाकर ये लड़के उस लड़की को उठाकर ले गए। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे चार बार सरपंच व उसके भाईयों के पास अपनी लड़की लेने के लिए गए। लेकिन उन्होंने लड़की उनके पास न होने की बात कही।
हादसा मान दफना दी लाश
पांचवीं बार जब वे गए तो उन्होंने स्वीकार किया कि लड़की उनके पास है और तुम्हारे घर चली जाएगी। तुम घर से इधर-उधर हो जाओ, लड़की शर्म के कारण घर नहीं जा रही है। इस पर वे पड़ोसियों के वहां जा बैठे और रातभर इंतजार किया।
सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी लड़की अल्लाबक्श के घर खूंटी से लटकी हुई है। जाकर लड़की को उतारा गया और देखा कि उस लड़की के पैर जमीन पर मुडे़ हुए थे। क्योंकि वह खूंटी जमीन से ज्यादा ऊंची नहीं थी।
उसे हादसा समझकर दफना दिया गया। खुशी मोहम्मद ने कहा कि उनकी सरपंच से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं है, क्योंकि सरपंच उनके परिवार व बिचोंदिया मोहल्ले से ही है। जबकि जिसके घर शव मिला वह दूसरे परिवार व घंग मोहल्ले का है।
दादा ने मारा लड़की को
आरोपी घासेड़ा गांव के सरपंच अशरफ अली ने सभी आरोपों को निराधार व राजनीति से प्रेरित बताया। वह गांव में लगातार 3 योजनाओं से सरपंच बनता आ रहा है।
लड़की के ताऊ खुशी मोहम्मद ने दो बार उसके खिलाफ चुनाव लड़ा है। इस घटना से उसका व उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सच सामने आए, इसके लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दादा ने मारा लड़की को
गांव के ही अब्दुल हमीद ने बताया कि लड़की के मरने की सूचना के बाद जब वे वहां बैठे हुए थे, तो उन्होंने मृतक लड़की की छोटी बहन से पूछा था कि इसे किसने मारा है तो उस लड़की ने कई लोगों के सामने कहा था कि इसे उसके बाबा (दादा) ने मारा है।