{"_id":"5c23e640bdec2257071f6539","slug":"girl-sexual-assulted-by-neighbor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Dec 2018 02:06 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी के मधु विहार में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले आसिफ (22) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ मूलत: यूपी के हापुड़ का रहने वाला है और इलाके में अलमारी बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बच्ची परिजनों के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। पिता राजमिस्त्री है, जबकि मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। दो दिन पहले बच्ची किसी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला आसिफ उसे बहला-फुसलाकर एक पुराने घर में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दो दिन बाद बच्ची ने मां को सारी बात बताई। मंगलवार रात करीब 11 बजे बच्ची की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन