फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl's lover kidnaps her in faridabad.

शादी का झांसा दे भगाया फिर किया अगवा

Sat, 27 Sep 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 27 Sep 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
Girl's lover kidnaps her in faridabad.

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र की एक नवयुवती को मोहल्ले का ही गौतम पासवान बहला फुसला कर भगा ले गया। युवती की मां की शिकायत पर सारन थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


एसआई अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आरोपी और युवती की तलाश की जा रही है। युवती एक स्कूल में सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग देती थी। पिछली 8 सितंबर को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


मां ने युवती को ढूंढने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी बेटी को मोहल्ले का ही गौतम पासवान शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया है और अब कहीं बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह जुआरी गिरफ्तार
फरीदाबाद में दीवाली करीब आते ही जुआरियों का जमावड़ा शुरू होने लगा है। पुलिस ने अभियान चलाकर ग्यारह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनकी फड़ से पुलिस को 3470 रुपये भी बरामद हुए। भूपानी पुलिस ने प्रेम नगर झुग्गी निवासी गौरव व कैलाश को तिगांव रोड पर जुआ खेलते धरा। दोनों के पास से 530 रुपये बरामद हुए।

सराय ख्वाजा पुलिस ने शिव कालोनी निवासी विकास और रंजीत को चौहान को कालोनी में जुआ खेलते पकड़ा। इनके पास से 350 रुपये बरामद हुए। बल्लभगढ़ शहर पुलिस ने सोहना पुल के पास जुआ खेल रहे अजीत, रुपेश, ईश्वर, सुभाष, सूरज, संजय, विजय निवासीगण सेक्टर-23 को 2590 रुपये और ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया।

बाइकर्स ने महिला की चेन झपटी
बल्लभगढ़ में दो बाइक सवारों ने मथुरा रोड से फरीदाबाद की ओर जा रही एक महिला की चेन झपट ली। पहले बाइकर्स की महिला के साथ झड़प भी हुई। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी सेक्टर-सात पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-सात निवासी निर्मला ने बताया कि शनिवार को वह बल्लभगढ़ से फरीदाबाद की ओर जा रही थी। उसे फरीदाबाद के लिए सीधा ऑटो नहीं मिला। इस कारण उसने सेक्टर-सात के मोड़ पर ऑटो का इंतजार करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दो बाइक सवार उसके पास आए थे।

युवक को घायल कर बाइक लूटी
सड़क पर अवरोध डाल कर तीन बदमाशों ने दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी फिरोज खान पर धारदार हथियार से हमला किया और बाइक लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने सराय ख्वाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिरोज खान दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता है।


बृहस्पतिवार की रात नौ बजे वह बाइक से अपने गांव जाने के लिए निकला था। शेरशाह सूरी मार्ग पर जैसे ही उनकी बाइक पहुंची सड़क पर बड़े-बड़े रोड़े पड़े हुए थे। उन्होंने बाइक धीमी की तो सड़क किनारे से तीन युवक बाहर निकल आए। एक युवक कोई नुकीली चीज फिरोज के पैर और पेट में मार दी। घायल होकर गिरे फिरोज की बाइक लूट तीनों उस पर बैठ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed